संकल्प ले कर आया हूं और संघर्ष का शंख फूंक दिया हूं,
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने छिंदवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारियों की भी नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री के सभा स्थल की व्यवस्थाएं देखी। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्टी के दायित्ववान पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारत माता के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा की मैं ये संकल्प ले कर आया हूं और संघर्ष का शंख फूंक दिया हूं। छिंदवाड़ा भाजपा का गढ़ है। अमित भाई भारतीय राजनीति के चाणक्य है और अपराजय योद्धा हैं। ये वही कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कमलनाथ को पछाड़ दिया था। इस बार फिर मेरे कार्यकर्ता वही जोश और विश्वास के साथ भाजपा सरकार बनाने में छिंदवाड़ा का सबसे ज्यादा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा की हर घर पीले चांवल डालकर सभी को आमंत्रित करें। सभी 33 मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। मंडल बैठकों के संबंध में भी चर्चा की। सभी पदाधिकारी प्रवास जरूर करें। बूथ समितियों को सक्रिय करें। पेज समिति बनाकर सक्रिय करना है। प्रयास कभी असफल नहीं होते हैं। हम ऐसा शंख फूंके कि पूरी कांग्रेस हिल जाए। महाविजय का अभियान छिंदवाड़ा से प्रारंभ होगा। कमलनाथ और कांग्रेस का राजनैतिक अंत छिंदवाड़ा से ही करेंगे इसीलिए हम आज विजय का संकल्प लें। 25 तारीख को कमलनाथ और कांग्रेस के राजनैतिक अंत की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मेरे भाजपा के साथी पर पूरा भरोसा है कि वे इस काम में मेरा पूरा साथ देंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ के दम पर हमारे बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारियो के दम पर इस बार हम छिंदवाड़ा जिले की सातों की सातों सीटे जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री माननीय अमित शाह जी की सभा में सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ आये।इस बार महाविजय का उद्घोष पूरे छिंदवाड़ा जिले से होगा। कार्यकर्ताओ को जीत का संकल्प दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि मैं छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी मिलकर आपके संकल्प को पूरा करेंगे और 25 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में महाविजय अभियान का शंखनाद करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव जी, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नत्थनशाह कवरेती, नानाभाऊ मोहोड़, चौधरी चन्द्रभान, ताराचंद बावरिया, अजय चौरे, मारोतराव खवसे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, कन्हईराम रघुवंशी, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, परमजीत विज, श्रीमती कांता ठाकुर, भाजपा नेता टीकाराम कोराची, उत्तम ठाकुर, संतोष जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
